राहत भरी खबर-कोरोना के देश में 6 लाख के करीब सक्रिय मामले,रिकवरी रेट बढ़ा पढ़िए पूरी खबर


कोरोना के मोर्चे पर यह अच्‍छी खबर है कि अब देश में रिकवरी रेट सुधर रहा है और सक्रिय मामले 6 लाख के आसपास ही बचे हैं। पिछले कई दिनों से रोजाना 50 हजार से कम नए केस मिल रहे हैं और स्वस्थ होने वाले मरीज बढ़ रहे हैं। पूरे देश में महामारी से हालात बेहतर हो रहे हैं, लेकिन दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र में मामले बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए। पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में महामारी की वजह से पहली मौत हुई है। दो-तीन राज्यों को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में हालात सुधरते नजर आ रहे हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। इन राज्यों में प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी कमी आई है। केरल में एक बार फिर देश में सबसे ज्यादा 8,790 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख के करीब पहुंच गया है। 27 और मरीजों की मौत भी हुई है। महाराष्ट्र में पहले के मुकाबले नए मामलों की संख्या कम तो है, लेकिन पिछले दो-तीन के मुकाबले ज्यादा हुई है। राज्य में 6,738 नए केस मिले हैं और कुल संक्रमित 16.60 लाख हो गए हैं। 91 लोगों की मौत हुई है। तीन दिन के भीतर दूसरी बार एक दिन में सौ से कम मौतें हुई हैं। 26 अक्टूबर को 84 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 43,554 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 43,893 नए केस मिले हैं। इनमें से 79 फीसद मामले केवल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। कुल संक्रमित 79.90 लाख हो गए हैं। इनमें से सक्रिय मामले सिर्फ 6.10 लाख ही रह गए हैं जो कुल मामलों का 7.64 फीसद है। इस अवधि के दौरान 58,439 मरीज ठीक हुए हैं और 508 लोगों की मौत हुई है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org