ओबीसी महासभा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 296 वी जयंती के अवसर पर मास्क वितरित किए गए
शिवपुरी- ओबीसी महासभा द्वारा महल सराय आदिवासी बस्ती में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर जयन्ती के अवसर पर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर निःशुल्क मास्क वितरण किया गया और आदिवासी परिवारों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया और वेक्सीन लगाने को लेकर प्रेरित किया गया। यहाँ सभी ओबीसी महासभा पदाधिकारियों के साथ समस्तजनो ने मिलकर मास्क वितरण में भाग लिया और सभी आदिवासियों व उनके परिवारों को मास्क वितरित किये गए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश धाकड़, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सीमा शिवहरे, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी दिनेश सेन, संभागीय उपाध्यक्ष होतम सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष प्रकाश रावत, संभागीय सचिव अनिल कुशवाह, जनक सिंह रावत, युवा जिला अध्यक्ष हेमंत यादव, दिनेश शिवहरे, वीरेंद्र रावत आदि उपस्थित हुए।