राष्ट्र व देश हित में आप अपना एवं परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण जरूर करावें-राजू बाथम
शिवपुरी।राठौर युवा जागृति मंच के तत्वाधान में आज कमला गंज स्थित राठौर प्लाजा पर 18 से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया मंच के अध्यक्ष जितेंद्र राठौर ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी की प्रेरणा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम के निर्देशन बी स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आज टीकाकरण कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम, विशिष्ट अतिथि डॉ संजय ऋषिस्वर, शिवपुरी मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार,चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार राठौर एवं अध्यक्षता जितेंद्र राठौर के द्वारा की गई।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम ने कहा कि साथियों इस समय हमारा देश एक ऐसे संकट के दौर से गुजर रहा है जिसका हल निकाल पाना अभी तात्कालिक रूप से संभव नहीं है अतः सभी देशवासियों के साथ-साथ शिवपुरी जिला में निवासरत सभी नागरिकों से कोरोना महामारी बचाव हेतु राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान अंतर्गत टीकाकरण किया का रहा है इस टीकाकरण अभियान में आप व अपने परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से करावे। यह टीकाकरण आपको कोरोना के गंभीर परिणामों से बचाने में शत प्रतिशत कारगर है इस टीकाकरण के बाद आप कोरोना से निश्चित रूप से जंग जीत जाएंगे और राष्ट्रीय आपदा में अपना सहयोग प्रदान करेंगे आपसे पुनः अनुरोध करते हैं कि टीकाकरण के ऐसे राष्ट्रव्यापी अभियान में अपना सक्रिय योगदान देकर अपना व परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण अवश्य करावे तभी आपका अपने परिवार व राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव होगा आप सभी का जन सहयोग हमें इस देश को कोरोना मुक्त करने में अवश्य मदद प्रदान करेगा।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में संबोधित करते हुए चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार राठौर ने कहा कि तंबाकू का प्रयोग मुंह से लेकर श्वास नली और फेफड़ों सहित पूरे शरीर नुकसान पहुंचाता है यह व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाता है आओ हम मिलकर शपथ ले कि जागरूकता के साथ सभी लोगों को ऐसे व्यशनो से मुक्त कराएं और शरीर को निरोग व स्वास्थ्य करने में लोगों का सहयोग करें।
टीकाकरण में सहयोग करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह राजपूत ए एन एम आनंदी कुमार का भाजपा जिलाधयक्ष राजू बाथम व मंडल अध्यक्ष ने माला पहनकर सम्मान किया
टीकाकरण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम, विशिष्ट अतिथि डॉ संजय ऋषिस्वर, शिवपुरी मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार
डॉ राकेश कुमार राठौर,राठौर युवा जागृति मंच अध्यक्ष जितेंद्र राठौर,बल्लू राठौर,कमल राठौर,विशाल,रविकांत,राजेश, विवेक राठौर,सोनू राठौर,जीतू,आकाश ,विनोद,राहुल,भानु,मुकेश,गोपाल,बिल्लू ,दीपक,दीपू,हिरदेश,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे