जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा की महिलाओं ने ऐसे मनाया 75वा स्वतंत्रता दिवस,देखिये न्यूज़
शिवपुरी।आज हमारे देश का 75 वा स्वतंत्रता दिवस है जिसे लोग अपने हिसाब से अलग अलग तरीके से मना रहे है।कोई रैली निकाल रहा कोई स्कूलों कोचिंगों में देश भक्ति के कार्यक्रम कर रहे है।ऐसे ही आज जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा की महिलाओ ने शहीद तात्या टोपे जी की स्मारक पर आ कर 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया जिसमे सबसे पहले शहीद तात्याटोपे जी की स्मारक पर माल्यार्पण किया साथ ही उन्होंने पोधो की रंगोली मनाई वहां से निकलने वाले राहगीरों को गमले लगे पौधे दिए छोटे बच्चो को टॉफ़ी,पेन कॉपी,कटर रब्बर,चॉकलेट्स समोसे बिस्कुट कपड़े आदि वितरण किये।कुल मिला कर 75वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 75 अलग अलग तरह की चीज़े वितरण की।
इस कार्यक्रम में जेसी आशु अग्रवाल अध्यक्ष,जेसी स्मिता सिंघल आईपीपी,जेसी रश्मि गोयल सचिव,जेसी संध्या अग्रवाल कोषाध्यक्ष,जेसी रानी गोयल,जेसी अंजना अग्रवाल,जेसी रूचि मंगल,जेसी निशा गोयल,जेसी नीता श्रीवास्तव,जेसी तृप्ति अग्रवाल,पूजा अग्रवाल,रानी अग्रवाल,नेहा मित्तल उपस्थित रही।
आप सभी शहर वासियों को जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा की पूरी टीम की तरफ से 75वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।



