भिंड से बड़ी खबर: पुराने विवाद के चलते बाइक सवार युवको ने क्रिकेट खेल रहे युवक में मारी गोली,हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
भिंड।भिंड में क्रिकेट खेल रहे एक युवक को कुछ लोगों ने गोरी मार दी। आरोपित बाइक पर सवार होकर मैदान पर आए थे और युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने की वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घटनाक्रम के मुताबिक घायल युवक का विवाद कुछ लोगों से हो गया था। शुक्रवार को जब युवक मैदान में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था तभी बाइक पर सवार कुछ अज्ञात लोग आए और युवक के पैर में गोली मार दी। गोली युवक के बाए पैर में लगी है। जिससे वह मैदान पर ही गिर गया। घटना के बाद आरोपित भाग निकले। घायल युवक को उसके साथ के लोगों ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
