नकली पिस्टल दिखाकर ओला ड्रायवर के साथ लूट करने वाले फरार बाल अपचारी को थाना गोला का मंदिर पुलिस ने अभिरक्षा में लिया उक्त प्रकरण में दो आरोपियों सहित एक बाल अपचारी को पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है

                                   
ग्वालियर | 20.04.2023 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल, भापुसे द्वारा दिनांक 30.03. Ja 2023 को थाना गोला का मंदिर क्षेत्रांर्तगत एयरफोर्स मेस के पीछे ओला ड्रायवर के साथ हुई लूट की बारदात को गंभीरता से लेते हुए अति0 पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व / अपराध श्री राजेश दंडोतिया को उक्त घटना में सप्लित आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया था. उक्त निर्देशों के परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व / अपराध द्वारा गठित क्राईम ब्रांच एवं थाना गोला का मंदिर पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त लूट के प्रकरण में दो आरोपियों सहित एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर एक नकली लाईटर पिस्टल व 1700 रूपये नगद बरामद कर लिए थे। उक्त प्रकरण में एक बाल अपचारी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। जिसको हिरासत में लेने के लिए पुलिस टीम द्वारा मुलबिर तंत्र मामूर किये गये। दिनांक 20.04.2023 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार बाल अपचारी मेला ग्राउण्ड में रेल्वे लाइन के पास बने खण्डर में बैठा हुआ है और कहीं भागने की फिराक में है। अति० पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व / अपराध द्वारा उक्त सूचना की तस्दीक कर बाल अपचारी होने से नियम शर्तों का पालन करते हुए कार्यवाही करने हेतु थाना गोले का मंदिर पुलिस की टीम को सादा वर्दी में भेजने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन सीएसपी मुरार श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक रामनरेश यादव के द्वारा थाना गोला का मंदिर पुलिस बल की टीम को सादा वर्दी में मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान मेला ग्राउण्ड में रेल्वे लाइन के पास बने खण्डर के पास पहुंच कर देखा कि एक संदिग्ध लड़का दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागने लगा। भाग रहे लड़के को सादा वर्दी में लगे हुए पुलिस जवानों ने दौड़कर पकड़ा तो उसके स्वयं को प्रीतम विहार कालोनी पिंटो पार्क, गोले का मन्दिर जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये बाल अपचारी से सादा वर्दी में लगी पुलिस टीम द्वारा उक्त लूट की घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक टैक्सी ड्रायवर को लूटना बताया। लूटे गये सामान में से टैक्सी ड्रायवर के ड्रायविंग लायसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर उसने लायसेंस अपने घर पर रखा होना बताया, जिसे पुलिस टीम द्वारा बाल अपचारी की निशादेही पर बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त बाल अपचारी को थाना गोला का मंदिर के अपराध क्रमांक 202 / 23 धारा 394 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट में हिरासत में लिया गया।

ज्ञात हो कि दिनांक 30.03.2023 को फरियादी ओला कैब ड्रायवर ने थाना गोला का मंदिर आकर रिपोर्ट की थी कि दोपहर 03:45 बजे उसके पास एक बुकिंग आई जिनको लेने वह दी गई लोकेशन आर्मी ऑफिसर मैस पहुंचा वहां दो युवक खड़े मिले जिन्होने मुझे दंदरौआ चलने के लिये कहा। कुछ दूर निकलने पर एक सूनसान स्थान पर उनके दो साथियों ने सामने से आकर मेरी कैब को रोक लिया व नकली लाईटर पिस्टल से मेरे सिर पर मारकर मुझे घायल कर दिया। उक्त बदमाशों द्वारा मेरे साथ मारपीट कर मेरे पर्स को छीन लिया गया। जिसमें 5300 रूपये नगद व मेरे आईडी रखे हुए थे। राहगीरों को आता देख वे लोग वहां से भागने निकले। फरियादी की रिपोर्ट पर से तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना गोला का मंदिर पुलिस द्वारा चार आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 202 / 23 धारा 394 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था। बरामद मशरूका :- ड्रायविंग लायसेंस ।


सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक रामनरेश यादव उनि० मुकुल यादव, प्रआर० महावीर सिंह गुर्जर आर० धर्मेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org