16 जून की देश दुनिया की प्रमुख ख़बरें,एक लिंक पर क्लिक करके पढ़िए हेडलाइं

1.       गुजरात के तट से टकराया चक्रवात, तेज हवा के साथ भारी बारिश, अलर्ट पर सेना, नौसेना और NDRF की टीम

2.       बिपरजॉय गुजरात में जखौ तट, बाड़मेर में आसमां से टकराया, 5 की मौत, आज राजस्थान में तेज बारिश होगी; तूफान से कमजोर हुआ मानसून

3.       मोदी के दौरे से पहले यूएस सांसद उत्साहित, बोले- भारत में चीन जैसी उत्पादन क्षमता, बताया भविष्य क साझेदार

4.       रक्षा मंत्रालय ने मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका के साथ 3 बिलियन के ड्रोन डील को किया डन, कांप उठेंगे चीन-पाकिस्तान!

5.       "जनवरी में PM करेंगे राम मंदिर का उद्घाटन", योगी बोले- श्रीराम अपने मंदिर में आने वाले हैं; अयोध्या को दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बनाएंगे

6.       मणिपुर में अब 20 जून तक इंटरनेट पर बैन, उपद्रवियों ने जलाया महिला मंत्री का घर .

7.       मणिपुर में कर्फ्यू के बावजूद घर जलाए, सुरक्षाबलों से भिड़े प्रदर्शनकारी, RAF ने आंसू गैस के गोले दागे, कई घायल

8.       बृजभूषण सिंह पर पॉक्सो नहीं लेकिन चार्जशीट में जो धाराएं वो भी पहुंचा सकती हैं जेल

9.       कर्नाटक: स्कूल के सिलेबस से हटाई गई RSS संस्थापक हेडगेवार की जीवनी, BJP बोली- हिंदू विरोधी है कांग्रेस सरकार

10.   कर्नाटक में निरस्त होगा धर्मांतरण विरोधी कानून, सिद्धारमैया कैबिनेट का फैसला; BJP सरकार ने सितंबर 2022 में लागू किया था

11.   गहलोत ने माना कई मौजूदा विधायक चुनाव हार रहे, सीएम बोले- कांग्रेस में दो महीने पहले तय हो जाएंगे टिकट, दिल पर पत्थर रखकर राजनीति करना सीखें,कई मोजुदा विधायकों के कट सकते हैं टिकट

12.   गृहमंत्री अमित शाह आएंगे 27 जून को उदयपुर, भाजपा के मिशन 2023 को लेकर आठ विधानसभा क्षेत्रों के महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

13.   राजस्थान में भाजपा करेगी गहलोत सरकार का महाघेराव, 5 लाख कार्यकर्ताओं का होगा जुटान

14.   HC का आदेश-बंगाल पंचायत चुनाव के लिए सेंट्रल-फोर्स तैनात करें, कहा- इसके लिए केंद्र से 24 घंटे में रिक्वेस्ट करें

15.   एक विज्ञापन सरकार को कमजोर नहीं कर सकता, भाजपा -शिवसेना गठबंधन मजबूत; बोले फडणवीस

16.   सबको परखा बार-बार, 24 घंटे बिजली नहीं आई किसी भी बार,उत्तर प्रदेश इस समय बिजली कटौती की भीषण मार झेल रहा है. 14 जून को रात 11 बजे बिजली की डिमांड 27 हजार मेगावाट से ज्यादा पहुंच गई थी. अनुमान है कि अगस्त-सितंबर ये डिमांड और भी ज्यादा हो जाएगी.

17.   भारत के लिए अपनी सार्वभौम रेटिंग में उन्नयन पर जोर देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधिकारी, सीईए वी अनंत नागेश्वरन के नेतृत्व में, नई दिल्ली में क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (मूडी) के वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

18.   उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) नई दिल्ली में खुदरा व्यापारियों की एक बैठक बुलाएगा ताकि अनुपालन बोझ को और कम करने और क्षेत्र के लिए व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जा सके

19.   एक सतत नदी डेल्टा प्रबंधन योजना के लिए एक रणनीति तैयार करने और नदियों और उनकी प्रासंगिकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय, पहला अंतर्राष्ट्रीय डेल्टा शिखर सम्मेलन आईपीसीएल ऑडिटोरियम, साल्ट लेक, कोलकाता में होगा शुरू

20.   आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी कृष्णा जिले के गुडिवाड़ा में लाभार्थियों को टाउनशिप और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (टिडको) आवास वितरित करेंगे

21.   CII तेलंगाना CFO कॉन्क्लेव 2023 के चौथे संस्करण का आयोजन हैदराबाद में 'ट्रान्सेंडिंग न्यू फ्रंटियर्स: टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी एंड गवर्नेंस' थीम के साथ करेगा

22.   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर, त्रिपुरा में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर रैली को करेंगे संबोधित

23.   बिहार, सत्तारूढ़ जनता दल (यू) के तीसरी बार के विधायक रत्नेश सदा राजभवन पटना के दरबार हॉल में मंत्री पद की लेंगे शपथ

24.   तमिलनाडु में सत्तारूढ़ सेक्युलर प्रोग्रेसिव एलायंस (एसपीए), डीएमके के नेतृत्व में राज्य के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी के खिलाफ कोयम्बटूर में एक विरोध मार्च करेगा आयोजित

25.   नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) स्पाइस जेट के खिलाफ विमान पट्टेदार विलमिंगटन की दिवाला याचिका पर करेगा सुनवाई

26.   तमिलनाडु, विल्लुपुरम, सीजेएम एम पुष्परानी निलंबित विशेष पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजेश दास के खिलाफ एक महिला आईपीएस अधिकारी द्वारा दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में सुनाएंगे फैसला

27.   अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र, बेंगलुरु में तीन दिवसीय ग्रीन व्हीकल एक्सपो का चौथा संस्करण होगा शुरू

28.   अभिजीत गायकवाड के नेतृत्व में कलाश्री संगीत मंडल और औंध सोशल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी संगीत समारोह का आयोजन पंडित भीमसेन जोशी कलामंदिर, औंध, पुणे में होगा

29.   माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सह-संस्थापक बिल गेट्स बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

30.   बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच का तीसरा दिन आज, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे खेल होगा शुरू

31.   एशेज, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट मैच का पहला दिन आज बर्मिंघम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे खेल होगा शुरू.

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org