मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल एवं वर्ल्ड बैंक एवं रूसा परियोजना के अंतर्गत कॉलेज चलो अभियान 2019 के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में एक रैली का आयोजन संयोजक डॉ जी पी शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस रैली में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार के साथ नोडल अधिकारी डॉ यूसी गुप्ता, सदस्य डॉ.पदमा शर्मा, प्रोफेसर पवन श्रीवास्तव, प्रवेश प्रभारी डॉ हरीश अंब, डॉ एम एस हिंडोलिया, डॉ रामजीदास राठौर , प्रोफेसर केदार श्रीवास के साथ स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे! कॉलेज चलो अभियान रैली के पूर्व छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ.रामजी दास राठौर सदस्य कॉलेज चलो अभियान समिति 2019 ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अपील की कि वे 12 th उत्तीर्ण अधिक से अधिक अपने परिचित छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करें। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जिले का अग्रणी महाविद्यालय है !इस महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को सभी प्रकार की शासन द्वारा स्वीकृत योजनाओं का लाभ दिया जाता है जैसे कि मेधावी छात्र योजना, छात्रवृत्ति, एनसीसी एनएसएस आदि कई महत्वपूर्ण विद्यार्थी हितकारी योजनाएँ संचालित हैं ! हमारे महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमराद्वारा महाविद्यालय में नियंत्रण किया जाता है ! महाविद्यालय में सभी संसाधन पूर्ण रूप से उपलब्ध है एवं पढ़ाने के लिए योग्य व्यवहार कुशल एवं कर्तव्यनिष्ठ प्राध्यापक सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि विद्वान उपलब्ध है! अतः सभी से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में नए छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करें! इसके बाद महाविद्यालय में कॉलेज चलो अभियान की एक रैली निकाली गई जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा निम्नलिखित नारे लगाए गए-
पढ़ने के लिए-कॉलेज चलो ,कॉलेज चलो।
आगे बढ़ने के लिए- कॉलेज चलो कॉलेज चलो।
राष्ट्र निर्माण के लिए- कॉलेज चलो, कॉलेज चलो।
समाज सेवा के लिए - कॉलेज चलो कॉलेज चलो।
Tags:
शिवपुरी

