सी आई ए टी स्कूल सी.आर.पी.एफ शिवपुरी में मनाया गया स्वछता पखवाड़ा



शिवपुरी।माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारम्भ किये गए स्वछता पगवाड़ा को आगे बढ़ाने में शिवपुरी स्थित सीआरपीएफ कैंपस भी पीछे नहीं है।शिवपुरी शहर में स्थित प्रशिक्षण संसथान सी.आई.ए.टी स्कूल सी.आर.पी.एफ केम्प के अंतर्गत पदस्थ अधिकारीयों तथा जवानो के द्वारा दिनांक 27/09/2019 से 02/10/2019 तक "स्वछता ही सेवा" पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।जिसके दौरान विभिन्न स्वछता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है।उसी के तहत दिनांक 27/09/2019 को कैंपस तथा ग्राम बडोदी एवं बड़ा गांव के आसपास के इलाको को साफ़ सुथरा बनाने के लिए सी.आई.ए.टी स्कूल केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के प्रचार्य मोहदय श्री मूल चाँद पंवार (पुलिस महानिरिक्षिक) की अध्यक्षता तथा श्री जगदीश बलाई कमांडेंट एवं उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारीयों की उपस्थिति में सफाई अभियान का आयोजन किया गया।इस सफाई अभियान का मुख्य न केवल कैंपस परिसर को स्वच्छ व् साफ़ करना ही नहीं बल्कि कैंपस परिसर के आस-पास आ रहे आम नागरिकों को स्वच्छता व् साफ़ सफाई के बारे में जागरूक करना भी है।

संस्थान के प्रचार्य श्री मूल चंद्र पंवार पुलिस महानिरक्षक ने सभी को सम्भोधित करते हुए जागरूक किया कि आज की वर्तमान स्थिति में शिवपुरी शहर के अस्पतालों में भी भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित हे जिसका मुख्य कारण वायरल बिमारी जो की मात्र अपने आसपास एवं निवास में बच्चो के खेलने कूदने के स्थान पर गंदगी होने के कारण फेल रही है इस जटिल समस्या के निदान के लिए हमे प्रण लेना होगा कि हम अपने आसपास के इलाके को साफ़ सुथरा व् स्वच्छ बनाने में अथक प्रयास करेंगे और साथ ही अपने सहयोगियों को भी जागरूक करेंगे कि वह भी इस अभियान में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने