शिवपुरी। प्रदेश के समस्त दिव्यांगजनों को यूनिक कार्ड उपलब्ध कराने के लिये स्वावलंबन पोर्टल के माध्यम से यूनिक डिसेबिलिटी आई.डी. कार्ड जनरेट करने के लिये व्यवस्था की गई है। यह कार्ड किसी भी सरकारी लाभ में उपयोगी होगा। विकासखण्ड स्तर पर दिव्यांगजन शिविर का आयोजन करके कार्ड बनाए जाए। अस्पताल में भी सतत तरीके से यह काम किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.एल.शर्मा को दिए है।
सोमवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने कहा है कि यह यूनिक कार्ड भविष्य में विभिन्न लाभों को प्राप्त करने हेतु निःशक्तजन की पहचान व सत्यापन के लिए प्रमुख दस्तावेज होगा। दिव्यांग जनों को कार्ड बनवाने के लिए असुविधा न हो। अस्पताल में भी इसकी व्यवस्था की जाए। जिम्मेदार व्यक्ति की ड्यूटी लगाई जाए।

Tags:
शिवपुरी