शिवपुरी पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को दबोचकर 5680 रू की नगदी की जप्त

थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को गल्ला मंडी शिवपुरी में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस टीम को रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा गल्ला मंडी में पहुंचकर पाया कि कुछ लोग हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिन्हें पुलिस टीम की मदद से चारों तरफ से घेराबंदी करके पकड़कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम रहीश पुत्र सन्नू खान, मदन पुत्र चोखरिया कुशवाह निवासी बछौरा शिवपुरी एवं सादिक पुत्र सहजाद खान निवासी इन्द्राकाॅलोनी शिवपुरी, नरेश पुत्र रामचरन जाटव निवासी करौंदी काॅलोनी शिवपुरी का होना बताया, जिनके कब्जे से 5500 रुपए की नगदी एवं एक ताश की गड्डी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

इसी क्रम में थाना बदरवास द्वारा संधिया काॅलोनी बदरवास से आरोपी भूरा पाल, जितेन्द्र जाटव, रामबाबू कुशवाह एवं देवेन्द्र जाटव को जुआ खेलते हुए दबोचा गया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org