सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रहा भरपूर सहयोग- एच.पी.वर्मा
जिला पंचायत सीईओ को दी भावभीनी विदाई
श्री एच.पी.वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में उनके कार्यकाल में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जो दायित्व एवं कार्य सौंपा गया, उसे टीम भावना के साथ पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूरा किया। आभार व्यक्त जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.के.जैन द्वारा किया गया ।