भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने गुरप्रीत सिंह चीमा,लगा बधाइयों का तातां

 

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने गुरूप्रीतसिंह चीमा को भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया है। बीते रोज जारी की गई लिस्ट में गुरूप्रीतसिंह चीमा को शिवपुरी जिले का किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। मंगलवार को नवनियुक्त किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा कार्यालय पहुंचे यहां जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने चीमा का फूलमाला पहनाकर नवीन पद का दायित्व सौंपा और कहा कि चीमा बहुत समय से सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं तथा एक सरल कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वहीं गुरूप्रीतसिंह चीमा ने जिलाध्यक्ष राजू बाथम का आभार प्रकट किया।  

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करेंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे और किसानों को मोर्चा के साथ जोड़ेंगे। गुरूप्रीतसिंह चीमा को भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, कोलारस मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार खटीक, जिला भाजपा आईटी प्रभारी गणेश धाकड़, दिनेश गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोलू गोड, संतोष लोधी, कोलारस मंडल महामंत्री राम सरैया, मंडल मीडिया प्रभारी गणेश धाकड़, हरदेवसिंह सिंख, गोलू रघुवंशी, मनप्रीतसंह चीमा, गुड़ा सरपंच धर्मेंद्र लोधी, दीपू सरदार, निर्मलजीतसंह चीमा, दौजू आदिवासी, जसवंत पाल, शरद पाठक सहित भाजपा कार्यकर्ता ने बधाई दी है। 


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org