बस में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों में से 3 को किया गिरफ्तार ये है उनके नाम व पढ़िए किन धाराओं में हुआ प्रकरण दर्ज



शिवपुरी।रविवार की सबसे बड़ी खबर फिजिकल थाना क्षेत्र से आ रही है।शनिवार की रात शादी समारोह में हुए विवाद को ले कर कुछ लोगो ने बारातियों से भरी बस को रस्ते में बाजा घर के पास रोक कर उसमे मौजूद महिलाओ व पुरषों के साथ लाठियों से मारपीट कर दी और बस पत्थरों से तोड़फोड़ कर दी।जिसमे करीब 5 लोगो के घायल होने की सुचना आ रही है।बताया जा रहा है आरोपी 8 से 10 लोग है जिसमे से 3 आरोपी पकडे जा चुके है।
जो लोग घायल हुए उनके नाम इस प्रकार है-
चेतन शर्मा 20 वर्ष,
सुधीर ठाकुर 38 वर्ष,
कृष्णा राय 10 वर्ष,
अर्पित ठाकुर 14 वर्ष,
विमला शर्मा 60 वर्ष,
भूपेंद्र दुबे 10 वर्ष को गंभीर चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित शिवम् पेरिडाइस में एक शादी में शामिल होने लड़की पक्ष वाले और कुछ रिश्तेदार दिनारा से शिवपुरी आये थे।शादी में मौजूद ज्ञानेंद्र गुर्जर व विजय गुर्जर का खाने को ले कर लड़की वालो से विवाद हो गया।फिर जब रविवार की सुबह लड़की वाले अपने घर दिनारा वापस जा रहे थे तभी कुछ लोगो ने रोड पर खण्डे लगा कर बस को रोक लिया बस के रुकते ही 8 से 10 लोग हाथो में पत्थर और लट्ठ ले कर बस में घुस गए पर बस में मौजूद महिलाओ व पुरषों के साथ मारपीट कर दी।जिसकी शिकायत प्रभा शर्मा पत्नी बलराम शर्मा निवासी श्रीराम कॉलोनी शिवपुरी ने फिजिकल थाने आ कर की।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।कुछ घंटों के अंदर ही तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया गया जिनके नाम इस प्रकार है ज्ञानेंद्र गुर्जर,विजय गुर्जर,जीतू गुर्जर निवासी जवाहर कॉलोनी के विरुद्ध धारा 147,148,323,294,336,327,427.506 में मामला दर्ज कर लिया और अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी।इस कार्यवाही में फिजिकल थाना टीम और कोतवाली टीम की संयुक्त रूप से भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org