Shivpuri| किरण फाउंडेशन शिवपुरी (मध्य प्रदेश) द्वारा स्वर्गीय किरण जी की स्मृति में दिनांक 21 जून 2026 को वीर सावरकर पार्क, शिवपुरी में भव्य स्केटिंग टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सायं 4:00 बजे हुआ। इस आयोजन में कुल 105 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों, अभिभावकों एवं उपस्थित दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में किरण फाउंडेशन के चेयरमैन श्री यशवंत गुप्ता जी, सेक्रेटरी सुश्री सौम्या गुप्ता जी, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. तान्या गुप्ता जी एवं कोषाध्यक्ष श्री ध्रुव गुप्ता जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में चेयरमैन श्री यशवंत गुप्ता जी की माताजी श्रीमती अंगूरी गुप्ता जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शानदार संचालन (एंकरिंग) श्रीमती हेमलता चौधरी जी द्वारा किया गया। स्केटिंग प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्केटिंग ट्रेनर सुखवीर सर एवं उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। उनकी टीम में कोच वैभव कुशवाह, गौरव जैन, अमित गौर, उदय वीर सिंह राजावत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतियोगिता परिणाम
प्रथम श्रेणी (Category 1)
बालिका वर्ग
प्रथम स्थान – स्वास्ति तिवारी
द्वितीय स्थान – श्रेया जैन
तृतीय स्थान – अवनी तिवारी
बालक वर्ग
प्रथम स्थान – गुरवक्ष सिंह
द्वितीय स्थान – अधव जाट
तृतीय स्थान – शिवाय योगी
द्वितीय श्रेणी (Category 2)
बालिका वर्ग
प्रथम स्थान – भाव्या तिवारी
द्वितीय स्थान – वैष्णवी योगी
तृतीय स्थान – अद्विता राजेश
बालक वर्ग
प्रथम स्थान – आदित्य मिश्रा
द्वितीय स्थान – कृष्णानस राजपुत (ग्वालियर से आए)
तृतीय स्थान – राघवेंद्र रघुवंशी
तृतीय श्रेणी (Category 3)
प्रथम स्थान – कृष्णा शर्मा
द्वितीय स्थान – रुद्र जाट
लकी ड्रॉ विजेता
प्रतियोगिता के विजेताओं के मध्य निकाले गए विशेष लकी ड्रॉ में कृष्णा शर्मा विजेता रहे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र (Certificate) प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही स्केटिंग ट्रेनर सुखवीर सर एवं उनकी टीम को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। आयोजन के दौरान सभी प्रतिभागियों को फ्रूटी का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों की खुशी और उत्साह दोगुना हो गया।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री यशवंत गुप्ता जी ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का विकास करते हैं।
सेक्रेटरी सुश्री सौम्या गुप्ता जी ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किरण फाउंडेशन भविष्य में भी बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
समस्त अतिथियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार रहा। किरण फाउंडेशन शिवपुरी द्वारा आयोजित यह स्केटिंग टूर्नामेंट 2026 बच्चों के लिए प्रेरणादायक एवं आनंदमय अनुभव सिद्ध हुआ।
Tags:
Shivpuri