पुरानी रंजिश क चलते दो पक्ष आपस में भिड़े,चले कुल्हाड़ी फरसे,8 लोग घायल

कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम पुचायत टीला के ग्राम डोंगरपुर से आ रही हैं कि थाना क्षेत्र में आने वाले गांव डोंगरपुर में आज सुबह दो गोस्वामी और ठाकुर परिवार के दो पक्षो में झगड़ा हो गया जिसमें जमकर कुल्हाड़ी और फर्से चले घटना में गोस्वामी परिवार के 6 लोग घायल हो गए जिसमें से दो लोगो को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।

जबकी अन्य घायलो को कोलारस सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। घटना में दूसरे पक्ष के कुछ लोग घायल हुए है जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना कि जानकारी मिलते ही कोलारस थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलो को इलाज के लिए भर्ती कराया।

बताया जाता है कि दोनो पक्षो में कई वर्षो से पुरानी रंजीश चली आ रही थी। इसके साथ ही गुरूवार को भी दोनो पक्षो में प्राईवेट डीपी को लेकर विवाद हुआ था इस डीपी  शिकायत गोस्वामी परिवार ने कोलारस थाने में कि थी जिसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर दोनो परिवारो में टकराव हो गया और दोनो पक्षो में करीब 8 लोग घायल हो गए।

घायलो में मिथलेंश पुरी पुत्र पदमपुरी, संतोषपुरी पुत्र पदमपुरी, राकेशपुरी पुत्र पदमपुरी, पदम पुत्र राजपुरी, सुनीता पत्नि मिथलेंश, कल्लो पुत्री पदम पुरी घायल हो गए जबकी दूसरे पक्ष से भरत पुत्र लोकपाल सिंह घायल हो गए।

गोस्वामी परिजनो का आरोप है कि शुक्रवार को वह घर पर थे तभी गांव के ही संतोष सहायक सचिव, गन्दू, जगत सिंह, कल्याण, भरत, अंकेश आए और परिजनो पर हमला कर दिया जिसमें सभी घायल हो गए। वहिं दूसरे पक्ष के भरत सिंह का कहना है कि वह घर से जा रहा था तभी गोस्वामी परिवार के लोगो ने उस पर कुल्हाड़ी एवं अन्य हथियारो से हमला बोल दिया जिसमें उसके सिर और पैर में चोट आई है। घटना के बाद पुलिस मामले कि जाॅच कर रही है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org