शिवपुरी सीआरपीएफ कैंपस में नम आँखों से दी शहीदों को श्रद्धांजलि
शिवपुरी।जैसा की सभी को पता है आज से ठीक एक साल पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानो से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसमे 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे।जिनको कल सीआरपीएफ कैंपस में आईजी श्री मूलचंद पवार के साथ वहां मौजूद लोगो ने शहीद जवानो को नम आँखों से श्रद्धांजलि दी गयी।सबसे पहले सभी के द्वारा कैंपस में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पण कर शर्धांजलि दी।इसके बाद 2 मिनट का मौन धारण किया गया।साथ ही प्रचार्य श्री पवार ने आज के दिन के महत्व का वर्ण करते हुए बताया कि किसी प्रकार सीआरपीएफ के जवान अपना सब कुछ त्याग कर देश की रक्षा में अपने प्राणो का बलिदान देते रहे है।श्री पँवार ने देश की एकता व अखंडता बनाये रखने में बल के वीर सदस्यों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद कर नमन किया।
इस कार्यक्रम के दौरान श्री सुरेश कुमार यादव(कमांडेंट),श्री विनय कुमार(उप.कमांडेंट),श्री अलख शुक्ला(उप.कमांडेंट),श्री अनादि दयाल(उप.कमांडेंट),सहित सभी अधिकारी एवं हजारो की संख्या में सीआरपीएफ जवान उपस्थित रहे।