छात्र तनाव मुक्त, शांत और एकाग्रचित होकर दें परीक्षा- कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश की वर्ष 2020 की हाईस्कूल सर्टिफिकेट कक्षा 10वीं परीक्षा 03 मार्च से तथा हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट कक्षा 12वीं की परीक्षा 02 मार्च से प्रांरभ हो रही है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा है कि वे परीक्षा को लेकर किसी तरह का तनाव न लें। शांत और एकाग्रचित होकर तैयारी करें। पढ़ाई के साथ-साथ पर्याप्त नींद लें ताकि सुबह स्वयं को तरोताजा महसूस कर सकें।

      कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने सभी छात्र-छात्राओं से कहा है कि वे परीक्षा के तनाव से दूर रहे और परिणाम क्या होगा, इस दवाब में नहीं आएं और तनावमुक्त होकर परीक्षा दें। अपने शिक्षकों से परामर्श लें। परीक्षा हॉल में प्रश्न पत्र मिलने के बाद सबसे पहले प्रश्नों को अच्छी तरह से पढ़े और प्रश्नों को समझें। इसके बाद हल करना शुरू करें।

 अभिभावकों की भी यह अपेक्षा रहती है कि उनके बच्चे परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा अंक लेकर आएं। इसी अपेक्षा में जाने-अनजाने में बच्चों पर अतिरिक्त मानसिक दवाब होता है। बच्चे के दिमाग में भी अपने माता-पिता की अपेक्षा पूरी करने के लिए अतिरिक्त मानसिक तनाव आ जाता है। जिसके कारण उनकी पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाती। परीक्षा परिणाम अपेक्षा के अनुसार नहीं रहने से विद्यार्थियों के मन में निराशा की भावना आ जाती है। कई बार परीक्षा में असफल होने या अभिभावकों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने पर विद्यार्थी गलत कदम भी उठा लेते हैं। इसलिए आवश्यक है कि अभिभावक बच्चों पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनाएं और उनका मनोबल बढ़ाये।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org