शिवपुरी जिला अस्पताल में हुआ स्वस्छता पखवाड़ा का आयोजन,डॉ.पी.के खरे ने दिलाई शपथ
शिवपुरी। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ’’स्वच्छता पखवाडा’’ मनाया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान पूर्व सिविल सर्जन डॉ.पी.के.खरे द्वारा गतदिवस क्रांफेस हॉल में अपने अधीनस्थ डॉ.संतोष पाठक, लिंक अधिकारी सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय शिवपुरी, डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ.अर्पित बंसल, डॉ.सुधीर सिंह, डॉ.सुनील गौतम एवं वार्ड प्रभारी नर्सिंग ऑफीसर/सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं स्वच्छता संदेश का वाचन भी किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली, कि वे न तो गंदगी करेंगे, न किसी और को करने देंगे। उपस्थित स्टाफ ने यह भी शपथ ली कि सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे नगर से एवं मेरे कार्य स्थल से शुरुआत करूंगा तथा जो शपथ ले रहा हूं, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊंगा, वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिये 100 घंटे दे, इसके लिये प्रयास करूंगा। इसी क्रम में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता गतिविधियॉ निरंतर रूप से संचालित रहेगी।
