माधवचौक चौराहे पर गुड़ी पड़वा नवसम्वत्सर पर तिलक लगा कर भारत विकास परिषद् ने किया अभिनन्दन

शिवपुरी- गुड़ी पड़वा नव संवत्सर के अवसर पर समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा शहर के माधवचौक चौराहे पर पहुंचकर वहां से गुजरने वाले प्रत्येक नागरिक को रोककर तिलक लगाया और नव संवत्सर व नवरात्रा के पावन पर्व की शुभकामनाऐं देते हुए अभिनंदन किया गया।

यहां जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष संजीव जैन व सचिव गणेश धाकड़ ने बताया कि ब्रह्म पुराण में मान्यता है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही सृष्टि बनी, इसलिए यही वो दिन है जब से भारत वर्ष की काल गणना की जाती है। हेमाद्रि के ब्रह्म पुराण के अनुसार ब्रह्मा जी ने पृथ्वी की रचना चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन की थी। इसीलिए पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नववर्ष शुरू हो जाता है।चैत्र मास को हिंदू वर्ष का पहला महीना होता है। चैत्र मास में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवसंवत्सर आरंभ होता है। इस बार 2 अप्रैल 2022 को विक्रम संवत 2079 को हिंदू नववर्ष मनाया गया। संवत्सर की शुरुआत राजा विक्रमादित्य के द्वारा की गई थीए इसलिए इसे विक्रम संवत कहा जाता है। यह अंग्रेजी कैलेंडर से 57 वर्ष आगे है। जहां अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2022 चल रहा है तो वहीं नवसंवत्सर 2079 होगा। इस नवसंवत्सर के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाऐं देने के लिए माधवचौक चौराहे से गुजर रहे राहगीरों का तिलक लगाया गया और उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्य व संरक्षक राज्यमंत्री प्रहलाद भारती सहित संस्था सदस्य हेमंतओझा, तरूण अग्रवाल, संदीप वशिष्ठ, डॉ.राजेन्द्र गुप्ता सहित अन्य संस्था पदाधिकारी व सदस्यगण मोजूद रहे। कार्यक्रम में सभी सदस्यों की उपस्थिति पर संस्था अध्यक्ष संजीव जैन के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org