जिले में आठ दिवसीय रोजगार कैम्प 30 सितम्बर से

शिवपुरी,  शिवपुरी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आठ दिवसीय रोजगार कैम्प 30 सितम्बर 2019 से 09 अक्टूबर 2019 तक आयोजित किए जाएगें। 30 सितम्बर को रोजगार कैम्प जनपद पंचायत कोलारस में होगा। 
जिला रोजगार अधिकारी शिवपुरी ने बताया कि भारत सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली, जिला पंचायत शिवपुरी एवं जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से शिवपुरी जिले की जनपद पंचायतों में निर्धारित तिथियों को रोजगार कैम्प का आयोजन किया जाएगा। रोजगार कैम्प 01 अक्टूबर 2019 को जनपद पंचायत बदरवास में, 03 अक्टूबर को जनपद पंचायत खनियांधाना में, 04 अक्टूबर को जनपद पंचायत नरवर में, 05 अक्टूबर को जनपद पंचायत पोहरी, 06 अक्टूबर को जनपद पंचायत पिछोर, 07 अक्टूबर को जनपद पंचायत करैरा में एवं 09 अक्टूबर को जनपद पंचायत शिवपुरी में आयोजित होंगे।
शिक्षित बेरोजगार युवा जिनकी योग्यता 10वीं पास या फेल, उम्र 20 से 35 वर्ष, ऊंचाई 168 से.मी., सुपरवाईजर के लिए 12वीं पास, उम्र 21 से 35 वर्ष, ऊंचाई 170 से.मी. हो, वे निर्धारित तिथियों में 10वीं अंकसूची की फोटोकाॅपी, दो फोटो, आधारकार्ड फोटोकाॅपी लेकर उपस्थित हों। रजिस्ट्रेशन शुल्क 250 रूपए रहेगा(चयनित उम्मीदवार के लिए)। प्रशिक्षण उपरांत औद्योगिक क्षेत्र जैसे एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, सांची स्पूत खजुराहो का मंदिर, दिल्ली एवं गुड़गांव में 9 हजार से 13 हजार रूपए के मासिक वेतन पर रखा जाएगा एवं लोकल शिवपुरी में ईगल सिक्योरिटी सर्विस द्वारा 8वीं, 12वीं पास, आवेदकों की भर्ती की जाएगी। जिनका वेतनमान 5 हजार से 8 हजार रूपए तक होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने