शिवपुरी, माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में 01 से 07 अक्टूबर तक वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान कई गतिविधियों आयोजित की जाएगी। इसमें निबंध, चित्रकला, क्विज प्रतियोगिताए होंगी।
मुख्य वन्य संरक्षक एवं संचालक माधव राष्ट्रीय उद्यान श्री वाय.पी.सिंह ने बताया कि 03 अक्टूबर को निंबध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाईस्कूल स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकते है। प्रतियोगिता उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 शिवपुरी में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। उच्चतर माध्यमिक (बारहवीं) स्तर के लिए ‘‘मौसम परिवर्तन’’ का मानव जीवन पर प्रभाव, हाईस्कूल के लिए ‘‘ईको पर्यटन से वन्य प्राणी संरक्षण’’ विषय रखा गया है।
इसी क्रम में 4 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता होगी। जिसमें हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल के लिए जल संरक्षण का मानव जीवन पर प्रभाव, माध्यमिक स्तर पर वन्य प्राणी एवं उनका रहवास, प्राथमिक स्तर के लिए आपका प्रिय वन्य प्राणी विषय रखा गया है।

Tags:
शिवपुरी