जिले में 852.32 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

 शिवपुरी।। शिवपुरी जिले में 1 जून 2019 से अभीतक 852.32 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 27 सितम्बर 2018 तक
1007.09 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 16 मि.मी., करैरा में 13 मि.मी., नरवर में 04 मि.मी. एवं बदरवास में 19 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने